संगठनात्‍मक ढ़ांचा

सचिव (पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग) को एक विशेष सचिव, वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार, संयुक्त सचिव, सलाहकार (सांख्यिकी), विकास सलाहकार (पत्तन) तथा निदेशक, उप सचिव, अवर सचिव एवं अन्य सचिवालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है।

वित्त प्रभाग का नेतृत्व अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार द्वारा किया जाता है, जो वित्तीय प्रभाव वाले सभी नीतिगत मामलों तथा अन्य प्रस्तावों के निर्माण एवं प्रसंस्करण में सहायता करते हैं। अपर सचिव एवं वित्तीय सलाहकार की सहायता उप सचिव (वित्त), अवर सचिव तथा अन्य सचिवालय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा की जाती है।

मंत्रालय के लेखा पक्ष का नेतृत्व प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक द्वारा किया जाता है, जो लेखांकन, भुगतान, बजट, आंतरिक लेखा परीक्षा तथा नकद प्रबंधन सहित अन्य कार्यों के लिए उत्तरदायी हैं।

सलाहकार (सांख्यिकी) मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों को नीतिगत योजना निर्माण, परिवहन समन्वय तथा परिवहन के विभिन्न माध्यमों से संबंधित आर्थिक एवं सांख्यिकीय विश्लेषण हेतु आवश्यक आँकड़ों का सहयोग प्रदान करते हैं।

निम्नलिखित अधीनस्थ/संलग्न कार्यालय, स्वायत्त निकाय, समितियाँ/संघ तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन कार्यरत हैं।

अधीनस्थ/संलग्न कार्यालय
स्वायत्त निकाय
समितियाँ/संघ
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम
एसपीवी एवं अन्य
उत्कृष्टता केंद्र