परिवहन अनुसंधान

परिवहन अनुसंधान स्‍कंध, पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, पत्‍तनों, पोत परिवहन, पोत निर्माण एवं पोत मरम्‍मत तथा अंतर्देशीय जल परिवहन के संबंध में काल श्रेणी आंकड़ों को एकत्र, समेकित एवं प्रचारित करता है। इसके अलावा, इस स्‍कंध पर ऊपर उल्लिखित क्षेत्रों में नीति नियोजन के लिए पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के विभिन्‍न स्‍कंधों को आवश्‍यक अनुसंधान एवं आंकड़ों संबंधी सहायता देने का दायित्‍व भी है।

Hindi

विकास

विकास सलाहकार (पत्‍तन) के अधीन कार्यरत विकास स्‍कंध पत्‍तन विकास एवं से संबंधित विषयों से संबंधित कार्य कर रहा सर्वोच्‍च तकनीकी संगठन है और महापत्‍तन परियोजनाओं के विकास, अंतर्देशीय जलमार्ग परियोजना, सागरमाला परियोजनाओं, आंडमान एवं लक्षद्वीप बंदरगाह कार्य (एएलएचडब्‍ल्‍यू) और ड्रेजिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया, आदि से संबंधित मामलों पर तकनीकी सलाह देता है। यह स्‍कंध अन्‍य मंत्रालयों को मछली पकडने के बंदरगाहों के संबंध में और समुद्री राज्‍स सरकारों को गौण पत्‍तनों के संबंध में अनुरोध प्राप्‍त होने पर तकनीकी सलाह देता है।

Hindi

बजट

मुख्य लेखा नियंत्रक के अंतर्गत बजट प्रभाग वित्त मंत्रालय के साथ समन्वय में वार्षिक बजट की तैयारी में शामिल है। वर्ष के दौरान बजट प्रक्रिया में मंत्रालय की मांगों से संबंधित विस्तृत अनुदानों मांगों (डी डी जी ) की तैयारी, बजट अनुमानों का विवरण तैयार करना, मध्यम अवधि व्यय फ्रेमवर्क का संकलन, सभी पुन: विनियोजन प्रस्ताव, वित्त मंत्रालय के समन्वय से पूरक प्रस्ताव, संसदीय स्थायी समिति के संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट का संकलन, और संसद के दोनों सदनों में माननीय मंत्री द्वारा अर्धवार्षिक वक्तव्य देने की कार्रवाई शामिल हैं । बजट प्रभाग द्वारा सभी प्रभागों के परामर्श से आउटपुट आउटकम की रूपरेखा भी संकलित

Hindi