प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक के अधीन बजट प्रभाग, वित्त मंत्रालय के समन्वय से वार्षिक बजट तैयार करने में शामिल है। वर्ष के दौरान बजट प्रक्रिया में वित्त मंत्रालय के समन्वयन में मंत्रालय की मांगों से संबंधित विस्तृत अनुदान मांगों (डीडीजी) की तैयारी, बजट अनुमानों का विवरण तैयार करना,  मध्यम अवधि के व्यय ढांचे का संकलन, सभी पुनर्विनियोग प्रस्ताव, अनुपूरक प्रस्ताव शामिल हैं।