केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) एक ऐसा मंच है जहां कोई व्‍यक्ति शीघ्र निवारण के लिए अपनी शिकायतें दर्ज कर सकता है। सीपीग्राम (सीपीजीआरएएमएस), एनआईसीएनईटी पर एक ऑनलाइन वेब-सक्षम प्रणाली है जिसे एनआईसी ने लोक शिकायत निदेशालय (डीपीजी) और प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सहयोग से विकसित किया है। सीपीग्राम, वेब प्रौद्योगिकी पर आधारित एक प्‍लैटफार्म है जिसका प्रमुख उद्देश्‍य व्यथित नागरिकों को कहीं से भी किसी भी समय (24 X 7) मंत्रालयों/विभागों/संगठनों आदि को शिकायतें भेजने में समर्थ करता है, जो इन शिकायतों की जांच करके इनका शीघ्र एवं उचित समाधान करने के लिए कार्रवाई करते हैं। इस पोर्टल पर सिस्‍टम-सृजित विशिष्ट पंजीकरण संख्‍या के माध्‍यम से शिकायतों की ट्रैकिंग की सुविधा भी है।

सीपीग्राम/सीपीएनग्राम (सीपीईएनजीआरएएमएस) पोर्टल के माध्‍यम से प्राप्‍त शिकायत के आधार पर, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, मुख्‍य सचिवालय सहित संगठनों/अधीनस्‍थ कार्यालयों/पीएसयू में समस्‍या वाले ऐसे क्षेत्रों की पहचान करता है जो प्रशासनिक मामले होते हैं और जिनमें प्रायः आम लोगों की शिकायतें होती हैं। इसके बाद, इन समस्‍या वाले क्षेत्रों का अध्‍ययन किया जाता है और संबंधित संगठनों एवं विभागों आदि को सुधारात्‍मक उपाय सुझाए जाते हैं। साथ ही, सुगमता एवं अधिक त्वरित गति से सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे समस्याग्रस्त क्षेत्रों की पहचान करने हेतु प्राप्त लोक शिकायतों का विश्लेषण भी किया जाता है, जहां नीतियों अथवा प्रक्रियाओं में सुधार किया जा सके।